Connect with us

राज्य

28 अगस्त से भागलपुर से अहमदाबाद के लिए चलेगी अमृत भारत, 36 घंटे में पूरा होगा सफर; कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

भागलपुर से अहमदाबाद के बीच अब साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। अहमदाबाद से इसका नियमित परिचालन 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को शुरू होगा, जबकि भागलपुर से ट्रेन 28 अगस्त से हर शुक्रवार को रवाना होगी।

रेलवे ने अहमदाबाद-पटना के बीच चल रही साप्ताहिक क्लोन स्पेशल ट्रेन को नियमित कर 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। जून में फिजिलिविटी रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर परिचालन की मंजूरी दी गई।

ट्रेन की टाइमिंग

ट्रेन अहमदाबाद से बुधवार सुबह 6:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में भागलपुर से शुक्रवार शाम 4:45 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन?

किऊल, लखीसराय, अभयपुर, जमालपुर, अजगैवीनाथ धाम, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज क्षेत्र, आगरा, कोटा, रतलाम और गोधरा समेत प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

करीब 36 घंटे में पूरा होगा सफर

अहमदाबाद से भागलपुर के बीच 1,976 किमी की यात्रा में करीब 36 घंटे 10 मिनट लगेंगे। वापसी में यात्रा अवधि करीब 36 घंटे 15 मिनट होगी। ट्रेन में 22 कोच होंगे। भागलपुर से अहमदाबाद के लिए टिकट बुकिंग की तिथि की जानकारी रेलवे जल्द जारी करेगा।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *