एंटरटेनमेंट
हिमेश रेशमिया का वो ‘चटपटा गाना’, Alka Yagnik और उदित नारायण ने दी आवाज; कल्ट गाने पर जमकर बन रहीं Reels
बॉलीवुड में हिमेश रेशमिया उन संगीतकारों की लिस्ट मे शुमार रहे हैं, जिनके गानों को पसंद करने वालों की फेहरिस्त हमेशा से अलग ही रही है। हिमेश रेशमिया ने कई गाने ऐसे बनाए, जिन्हें दर्शकों ने हाथों हाथ लिया है। आज हम आपको हिमेश रेशमिया के उसी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी हिट हुआ और इंस्टाग्राम पर भी गाना ट्रेंड कर रहा है।
कौन सा है वो गाना?
दरअसल आज जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो गाना किसी और का नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya Songs) का गाना है। हालांकि इस गाने को हिमेश रेशमिया ने नहीं गाया था बल्कि इस गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था। बड़ी बात है कि हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya Songs) के इस गाने को चटपटा गाना अब पूरा इंटरनेट कह रहा है और यह गाना इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
यह भी पढ़ें- भजन गाने वाली सिंगर ने गाया Madhuri Dixit का सबसे बोल्ड गाना, 34 साल बाद भी है कल्ट क्लासिक
Ayesha takia
इस गाने का नाम है ‘ओ सजन ले गया तू मेरा मन’ (O Sajan)। जी हां फिल्म ‘टारजन: द वंडर कार’ (Tarzan The Wonder Car) के इस गाने की दीवानगी लोगों में अलग ही है। यह गाना अब इंस्टाग्राम रील्स (Trending Reels) पर ट्रेंड कर रहा है।
Vatsal Ayesa
अलका-उदित ने दी गाने को आवाज
इस गाने को लेजेंड्री सिंगर्स अलका याग्निक (Alka yagnik) और उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी आवाज से सजाया था। गाने में अलका-उदित का जादू ऐसा चला कि ये गाना ब्लॉकबस्टर बन गया है। सालों बाद यह गाना भी लोगों का फेवरेट है और आज भी इस गाने पर लोग थिरकते हैं।
पूरी फिल्म और इस गाने का संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया था। वहीं इस गाने को समीर ने लिखा था। गाने में आएशा टाकिया (Ayesha takia) और वत्सल सेठ (Vatsal Seth नजर आए थे। इस फिल्म से ही इन दोनों स्टार्स ने डेब्यू किया था। ये डेब्यू दोनों का खूब चर्चा में रहा। भले ही फिल्म ने ज्यादा कमाई ना की हो, लेकिन फिल्म ऑडिएंस के बीच खूब चर्चा में रही और टीवी पर यह फिल्म हिट रही।
Tarzaan
आपको बता दें कि ‘टारजन: द वंडर कार’ (Tarzan: The Wonder Car Movie) को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में वत्सल-आएशा के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn) भी नजर आए थे। फिल्म एक ऐसी कार पर बनी, जिसमें अजय देवगन के किरदार की आत्मा रहती है। फिल्म को बच्चों में खासा पसंद किया गया। यहां तक कि इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े थे।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



