राज्य
दतिया उपचुनाव: सदस्यता खोने वाले राजेंद्र भारती की पत्नी को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस; ये नाम भी हैं रेस में
मध्य प्रदेश में 30 जुलाई को होने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती को चुनाव लड़ा सकती है। पार्टी नेताओं का मानना है कि जिस तरह से राजेंद्र भारती की विधानसभा की सदस्यता वर्षों पुराने मामले में समाप्त हो गई, उससे उनके प्रति सहानुभूति है।
केंद्रीय नेतृत्व को भेजे नाम
चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सकता है। इसके साथ ही अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश कांग्रेस ने इन नामों का पैनल भेजा है। वहीं, भाजपा से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बन सकती है। एक-दो दिन में दिल्ली से दोनों दल प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं।
बता दें कि कथित बैंक एफडी फ्रॉड में कोर्ट से सजा के बाद कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त किए जाने के कारण दतिया में उपचुनाव कराया जा रहा है।
सहानुभूति का लाभ लेना चाहती है कांग्रेस
कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण को साधते हुए पिछड़ा वर्ग से आने वाले राजेंद्र भारती पर दांव लगाया था। परिणाम पार्टी के पक्ष में आए। कुछ स्थानीय ओबीसी कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा को प्रत्याशी बनाने की मांग की है। तर्क दिया है कि इससे राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने से उनके प्रति सहानुभूति का लाभ उनकी पत्नी को प्रत्याशी के रूप में मिलेगा। वैसे भी पार्टी आदिवासी और ओबीसी को साथ लेकर चल रही है।
अवधेश की दावेदारी भी मजबूत
इनके अलावा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अवधेश नायक के नाम को भी विकल्प के रूप में रखा गया है। पिछले चुनाव में नायक का टिकट भी फाइनल हो गया था, लेकिन राजेंद्र भारती समर्थकों के विरोध के चलते इसे बदला गया। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशविरा करके केंद्रीय नेतृत्व को संभावित प्रत्याशी से संबंधित समीकरणों से अवगत करा दिया है। अंतिम निर्णय एक-दो दिन में हो सकता है।
भाजपा से नरोत्तम का नाम लगभग तय
उधर, भाजपा से पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की बात कहीं जा रही है। उन्होंने चुनाव की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है तो विभिन्न वर्गों के साथ बैठकें भी की जा रही हैं। माना जा रहा है कि उनके नाम पर एक-दो दिन में दिल्ली में मुहर लग सकती है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश6 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



