राज्य
कूनो से निकला चीता रिहाइशी इलाके में पहुंचा, गांव में मची हलचल; देखने उमड़े ग्रामीण
श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला एक चीता शनिवार को मानपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास रिहायशी इलाके में पहुंच गया। गांव के नजदीक चीते की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंच गए। ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी से चीते को देखा और कई लोगों ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर साझा किया।
चीते की सूचना मिलते ही वन विभाग की ट्रैकिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने ग्रामीणों से दूरी बनाए रखने और शोर-शराबा नहीं करने की अपील की, ताकि चीता किसी तरह से विचलित न हो और सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ सके। टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।
दो साल से चीता देखने का था इंतजार
शंकरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले करीब दो वर्षों से कूनो में चीता देखने की इच्छा रखते थे, लेकिन पार्क नहीं जा सके। अब जब चीता खुद गांव के पास पहुंच गया तो लोगों में उत्साह देखने को मिला। हालांकि, खुशी के साथ ग्रामीणों को बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा की चिंता भी सता रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चीता वन्यजीव है, इसलिए उसके व्यवहार को लेकर पूरी तरह सतर्क रहना जरूरी है।
चंबल की ओर बढ़ा चीता
बताया जा रहा है कि चीता दिनभर शंकरपुर के आसपास पेड़ों की छांव और तराई वाले इलाकों में रहा। धूप कम होने के बाद उसकी गतिविधियां चंबल नदी की दिशा में बढ़ती दिखाई दीं। चंबल नदी यहां से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में आशंका है कि यदि चीता वापस कूनो की ओर नहीं लौटा तो वह चंबल पार कर राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर सकता है।
इससे पहले भी कूनो से बाहर निकले चीते चंबल नदी पार कर राजस्थान के रणथंभौर क्षेत्र तक पहुंच चुके हैं। यही वजह है कि ट्रैकिंग टीम चीते की हर गतिविधि पर लगातार नजर रख रही है और उसके मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



