राज्य
ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना को मिली यादगार विदाई, आरक्षक ने दांतों से खींची गाड़ी; देखकर हैरान रह गए अधिकारी
ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना शुक्रवार को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। खास बात यह रही कि रिटायरमेंट के दिन भी वे अपने दायित्वों में जुटे रहे। उन्होंने 3.22 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए आईजी कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया और इसे पुलिस स्टाफ को सुपुर्द किया।
रिटायरमेंट के मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावुक विदाई दी। इस दौरान आईजी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक सुनील यादव की अनोखी विदाई ने सभी का ध्यान खींचा। पहलवानी करने वाले सुनील यादव दांतों से ट्रैक्टर और ट्रक खींचने जैसे करतबों के लिए पहचान बना चुके हैं।
दांतों से खींची फूलों से सजी गाड़ी
शाम को जब आईजी अरविंद सक्सेना अपना काम पूरा कर कार्यालय से रवाना होने लगे तो पुलिस स्टाफ ने उनकी गाड़ी को फूलों से सजाया। इसके बाद गाड़ी में रस्सी बांधी गई और आरक्षक सुनील यादव ने उसे अपने दांतों से खींचकर कुछ दूरी तक आगे बढ़ाया। यह अनोखी विदाई देखकर आईजी भी हैरान रह गए। इस दौरान डीआईजी असित यादव समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

‘पूरी ईमानदारी से करें विभाग का काम’
विदाई समारोह में आईजी सक्सेना ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे नई ऊर्जा के साथ पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का काम सीधे आम लोगों से जुड़ा है, इसलिए हर अधिकारी और कर्मचारी को जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
नए कार्यालय से आम लोगों को मिलेगा लाभ
नए आईजी कार्यालय के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके यहां संचालित होने से आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। पुराने आईजी कार्यालय में अब डीआईजी कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा। इससे आईजी, डीआईजी और एसएसपी के कार्यालय आसपास हो जाएंगे, जिससे पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बेहतर होने की उम्मीद है।
रिटायरमेंट के अंतिम दिन भी आईजी सक्सेना ने काम के प्रति अपनी सक्रियता बनाए रखी। उन्होंने नए कार्यालय में कुछ समय अपने चैंबर में बैठकर काम किया और इसके बाद एसएसपी कार्यालय के सामने स्थित पुराने कार्यालय में भी दिनभर विभागीय कार्य निपटाते रहे।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



