Connect with us

देश

गृह सचिव गोविंद मोहन, कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को मिला एक साल का सेवा विस्तार

गृह सचिव गोविंद मोहन और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को बुधवार को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन की सेवा में 30 अगस्त के बाद एक और वर्ष की अवधि के लिए विस्तार को मंजूरी दे दी।

सोमनाथन 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।

अगस्त 2024 में दो साल के लिए कैबिनेट सचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमनाथन का यह पहला विस्तार है।

इसी तरह सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन को गृह सचिव के रूप में 22 अगस्त से आगे यानी 22 अगस्त, 2027 तक एक साल की अवधि के लिए विस्तार मिला है।

यह मोहन का दूसरा एक साल का विस्तार है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *