राज्य
पटना में NH-30 पर हादसे के बाद हिंसा: युवक की मौत से भड़की भीड़ ने बस, पुलिस की 2 गाड़ियों समेत कई वाहनों को फूंका
अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया।
मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस में आग लगा दी। यात्री जान बचाकर भाग निकले। पुलिस की दो गाड़ियों समेत अन्य गाड़ियों में भी आग लगा दी।
लोगों ने एनएच से गुजर रहे कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पहुंची कई थानों की पुलिस भी भीड़ के आगे कुछ नहीं कर सकी। भीड़ ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। हालांकि बाद में 5 थानों की पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।
मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की गई। उसकी गाड़ी में भी आग लगा दी गई। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे दमकल और फायर कर्मियों को भी जान बचाकर भागना पड़ा।
घटनास्थल पर मौत के बाद भड़का आक्रोश
लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इसके कारण एनएच पर जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई। कड़ी धूप के बीच यात्री गाड़ियों में फंसे रहे।
बताया जाता है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मौके पर ही मनीष की मौत हो गई। हादसे के बाद बस का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। उसमें सवार यात्री आनन-फानन में बस से उतरे।
पुलिस ने मशक्कत कर मामला शांत कराया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया सड़क पार करते समय हादसा हुआ था।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



