राज्य
चीनी उद्योग में बिहार की लंबी छलांग, इस बार 809 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई का लक्ष्य
गन्ना उद्योग पर फोकस किए हुए बिहार ने अपनी कार्यशील चीनी मिलों के लिए 2026-27 के सत्र के पेराई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सभी 10 मिलें मिलकर कुल 809 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई करेंगी।
इसमें पश्चिम चंपारण की पांच चीनी मिलों को सबसे अधिक 526 लाख क्विंटल का लक्ष्य मिला है। उल्लेखनीय है कि 2025-26 में इन्हीं चीनी मिलों ने संयुक्त रूप से 569 लाख क्विंटल से थोड़ा अधिक गन्ने की पेराई की।
इस बार पेराई के लक्ष्य में अप्रत्याशित वृद्धि का कारण उन जिलों के लिए भी गन्ना की खेती का लक्ष्य निर्धारण है, जहां चीनी मिलें नहीं हैं। उन क्षेत्रों से कुछ गन्ना अगल-बगल की चीनी मिलों को जाएगा और बाकी गुड़ उद्योग के काम आएगा।
दरभंगा जिला में सकरी और मधुबनी जिला में रैयाम चीनी मिलों का भी शिलान्यास इसी वर्ष नवंबर में होना है। हालांकि, उनके लिए पेराई का लक्ष्य तय नहीं हुआ है, क्योंकि वहां अगले सीजन से पहले पेराई की संभावना नहीं।
ऐसे में उस परिक्षेत्र का गन्ना रीगा चीनी मिल को जाएगा। रीगा सबसे कम पेराई लक्ष्य वाली दो मिलों में से एक है। उल्लेखनीय है कि अभी बिहार के मात्र पांच जिलों में चीनी मिलें संचालित हो रहीं।
उनमें से सर्वाधिक पांच मिले पश्चिम चंपारण में हैं। गोपालगंज जिला में दो और बाकी तीन जिलों में एक-एक। राज्य के कुल पेराई लक्ष्य में उसकी बड़ी हिस्सेदारी स्वाभाविक है, क्योंकि बिहार में गन्ना उद्योग का वह सबसे बड़ा केंद्र है।
मिलवार पेराई का लक्ष्य
1. हरिनगर (पश्चिम चंपारण) : 165 लाख क्विंटल
2. नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) : 126 लाख क्विंटल
3. बगहा (पश्चिम चंपारण) : 115 लाख क्विंटल
4. मझौलिया (पश्चिम चंपारण) : 77 लाख क्विंटल
5. हसनपुर (समस्तीपुर) : 70 लाख क्विंटल
6. सिधवलिया (गोपालगंज) : 66 लाख क्विंटल
7. गोपालगंज : 57 लाख क्विंटल
8. सुगौली (पूर्वी चंपारण) : 45 लाख क्विंटल
9. रीगा (सीतामढ़ी) : 45 लाख क्विंटल
10. लौरिया (पश्चिम चंपारण) : 43 लाख क्विंटल
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



