राज्य
बेतिया में डेढ़ कट्ठा जमीन के लिए राजमिस्त्री की हत्या! बाइक से लौटते समय पांच लोगों ने चाकू से गोदा
डेढ़ कट्ठा भूमि के विवाद में सिरिसिया थाना क्षेत्र सिरिसिया अड्डा चौक से उत्तर नहर के पास रविवार की रात नौ बजे के आसपास राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के पड़ोसी राजेश्वर पांडेय और उनके पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जिस चाकू से हत्या की गई है, वह चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान सिरिसिया अड्डा वार्ड नंबर नौ निवासी मोतीलाल पटेल के पुत्र धामू पटेल (35)के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार धामू अपने साथ काम करने वाले एकरहिया गांव निवासी मजदूर रामायण यादव को बाइक से उसके घर छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उस पर पांच आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके पीठ और पेट पर गहरे जख्म मिले हैं।
उसकी आंत बाहर निकल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही सिरिसिया थानाध्यक्ष अनंत कुमार व पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया भेजा। मृतक के बड़े भाई मोहन पटेल ने बताया कि पड़ोसी से करीब डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
करीब एक माह पहले जमीन विवाद को लेकर मृतक के पिता मोतीलाल पटेल के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में सिरिसिया थाने में केस भी दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इस वजह से पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो आक्रोशित स्वजन ने बेतिया- लौरिया मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम किया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि समझा बूझाकर जाम हटवा दिया गया है।
भूमि विवाद के कारण हत्या की गई है। मामले में मृतक की पत्नी रंजू देवी के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



