राज्य
यूथ से बूथ तक, केन-बेतवा से खेत तक… रामराजा की नगरी ओरछा में BJP ने बुना मिशन-2028 का रोडमैप
रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 14 साल बाद जुटी भाजपा की मध्य प्रदेश कार्यसमिति में पहले दिन रविवार को यूथ को साधकर बूथ मजबूत करने और बुंदेलखंड के विकास पर फोकस रहा। दो दिन चलने वाली बैठक में 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ नई पीढ़ी को पार्टी संगठन से जोड़ने की रणनीति पर मंथन हुआ। बुंदेलखंड के विकास के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कांग्रेस द्वारा इसके विरोध की भर्त्सना की गई।
लगभग 350 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यसमिति में संगठनात्मक विषयों के साथ महिला सशक्तीकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के कल्याण और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी सुझाव रखे गए। तय हुआ कि पार्टी इन मुद्दों को सरकार की योजनाओं और संगठन के अभियानों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर काम करेगी। युवाओं से संवाद किया जाएगा।
रामराजा की नगरी से संगठन को नई दिशा देने का संदेश
होटल राजमहल में बैठक की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव चित्रकूट से ओरछा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के लिए रामराजा सरकार की नगरी से पवित्र स्थान दूसरा नहीं हो सकता।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां भगवान श्रीराम भगवान के साथ राजा भी हैं और रामराज की स्थापना भाजपा का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यसमिति से आगामी समय के लिए नीतिगत दिशा और संगठन की कार्यशैली को बेहतर बनाने वाले परिणाम निकलने की बात कही।

बुंदेलखंड के विकास को तरजीह
बुंदेलखंड के विकास पर रखे गए राजनीतिक प्रस्ताव का टीकमगढ़ के सांसद वीरेंद्र खटीक ने समर्थन किया। चर्चा में केन-बेतवा लिंक परियोजना को बुंदेलखंड में सिंचाई विस्तार और क्षेत्र के विकास से जोड़ते हुए इसे जनता के बीच ले जाने पर जोर दिया गया। इसके विरोध के लिए कांग्रेस की भर्त्सना करते हुए कहा गया कि जनता को बताया जाएगा कि कांग्रेस हर विकास कार्य का विरोध करती है।
बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने पत्रकारों के एक सवाल के जबाव में कहा कि जब चर्चा विकास पर हो रही है तो पृथक बुंदेलखंड राज्य का सवाल कहां से आ जाता है? सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों का रोडमैप तय किया जाएगा। समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यसमिति को संबोधित करेंगे।
कृष्णा गौर से इमरती बोलीं- रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दे
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी और मंत्री कृष्णा गौर की मुलाकात का वीडियो चर्चा में है। वीडियो में इमरती देवी कहती सुनाई देती हैं- “मंत्री जी, बड़े दिनों में मिली हो। मैं तो कहती हूं कि रामराजा आपको मुख्यमंत्री बना दें।” यह सुनकर कृष्णा गौर कुछ देर रुकती हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर हंसती हुई आगे बढ़ जाती हैं।
वीडियो में कृष्णा गौर की ओर से इस टिप्पणी पर कोई राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं सुनाई देती। हालांकि, इमरती देवी की इस टिप्पणी ने भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरूर छेड़ दी है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



