राज्य
देश भर में कम हुए सरकारी स्कूल, आधे से ज्यादा गिरावट अकेले मध्य प्रदेश में; UDISE+ की रिपोर्ट में खुलासा
देशभर की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक चौकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी की गई ताजा ‘UDISE+’ रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025-26 के दौरान देश भर में कुल 4791 सरकारी स्कूल बंद किए गए या उनका आपस में विलय किया गया।
हालांकि इस रिपोर्ट में ज्यादा चौंकाने वाली यह है कि देश भर में बंद या फिर विलय किए सभी स्कूलों में अकेले मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत यानी आधे से ज्यादा है।
पहले समझिए क्या कहती है रिपोर्ट?
रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में साल 2025-26 के दौरान कुल 4791 स्कूलों को बंद किया गया या उनका विलय किया गया। देश के इन कुल आंकड़ों में से अकेले मध्य प्रदेश में 2426 स्कूल बंद हुए या मिलाए गए। यानी देश का हर दूसरा स्कूल जो बंद हुआ, वह इसी राज्य का था।
इस पूरी प्रक्रिया के चलते देश भर में स्कूलों की कुल संख्या 14,71,473 से घटकर 14,66,682 पर आ गई है। इन बदलावों की सबसे बड़ी मार सरकारी संस्थानों पर ही पड़ी है।
बजट बढ़ा, फिर भी स्कूल क्यों हुए बंद?
गौरतलब है कि एक तरफ जहां स्कूलों पर ताले लग रहे हैं या उनका विलय हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बजट में भारी बढ़ोतरी भी देखने को मिली है। रिपोर्ट बताती है कि मध्य प्रदेश का स्कूली शिक्षा बजट बढ़कर 36730 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। साल 2022-23 के मुकाबले इस बजट में करीब 9000 करोड़ रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
खड़े हो रहे सवाल
ऐसे में गौर करने वाली बात यह है कि बजट में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों का बंद होना या उनका विलय होना शिक्षाविदों और आम जनता के बीच एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।
एक तरफ सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने और बजट बढ़ाने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ ज़मीन पर हज़ारों स्कूलों का इस तरह से कम होना ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर डाल सकता है।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



