लाइफ स्टाइल
क्या सिर्फ लोअर बर्थ वाला ही रख सकता है सीट के नीचे सामान? मिडिल-अपर वाले जरूर जान लें रेलवे का ये नियम
क्या ट्रेन से सफर करते समय आपकी भी कभी किसी यात्री से सामान रखने को लेकर नोकझोंक हुई है? अक्सर देखने में आता है कि जिस यात्री के पास सबसे नीचे वाली सीट होती है, वह उस पूरी जगह को अपनी प्रॉपर्टी मान लेता है।
अगर आप भी मिडिल या अपर बर्थ पर सफर करते हुए कभी इस परेशानी से गुजरे हैं, तो अब आपको चुप रहने की जरूरत नहीं है। आइए, इस आर्टिकल में रेलवे के कुछ खास नियमों के बारे में समझ लीजिए।
ट्रेन में लगेज रखने का सही नियम
कई लोगों में यह गलतफहमी होती है कि जिसके नाम पर लोअर बर्थ बुक है, सिर्फ वही उसके नीचे अपना लगेज रख सकता है। हालांकि, लोअर बर्थ के नीचे मौजूद जगह उस हिस्से में सफर कर रहे सभी यात्रियों के लिए कॉमन होती है।
जी हां, आपको भले ही हैरानी हो, मगर इस जगह पर अपर, मिडिल और लोअर बर्थ वाले तीनों यात्रियों का सामान रखने का बराबर अधिकार है। इसलिए, इस पर कोई एक व्यक्ति अपना एकाधिकार नहीं जता सकता।
सभी यात्रियों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनका सामान इतना बड़ा न हो कि वह रास्ते को रोक दे। रेलवे यही कहता है कि बड़े ट्रंक और भारी बैग्स को आपस में मिल-जुलकर इस तरह रखना चाहिए ताकि किसी का भी सामान बाहर न छूटे।
सोने और बैठने के लिए भी तय हैं रेलवे के नियम
सामान के अलावा, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सोने और बैठने के भी स्पष्ट नियम बनाए हैं:
- आराम करने का वक्त: ट्रेन में यात्रियों के सोने का समय रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक ही माना जाता है।
- मिडिल बर्थ की टाइमिंग: मिडिल बर्थ वाला व्यक्ति सिर्फ रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही अपनी सीट खोल सकता है। दिन के समय उसे अपनी सीट बंद रखनी होती है।
- दिन में बैठने की छूट: सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक मिडिल और अपर बर्थ के यात्री बेझिझक लोअर सीट पर आकर बैठ सकते हैं।
- साइड लोअर की शेयरिंग: दिन के वक्त में RAC या कन्फर्म साइड लोअर टिकट वाले यात्रियों को दो लोगों के बैठने की जगह को आपस में बांटना होता है।
बिना एक्स्ट्रा चार्ज के कितना सामान ले जाना है फ्री?
ट्रेन में आप कितना वजन ले जा सकते हैं, इसके लिए भी रेलवे ने एक सीमा तय की हुई है:
- स्लीपर क्लास: अधिकतम 40 किलो तक का सामान।
- AC 3-टियर और 2-टियर: 40 से 50 किलो के बीच का सामान।
- AC फर्स्ट क्लास: अधिकतम 70 किलो तक का सामान बिना किसी एक्स्ट्रा फीस के ले जाया जा सकता है।
अगर कोई दादागिरी दिखाए, तो क्या करें?
अगर कोई यात्री नियम मानने से इनकार कर दे, आपको सामान न रखने दे या झगड़ा करने लगे, तो आपको उससे उलझने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप इन स्मार्ट तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- TTE को बुलाएं: तुरंत अपने कोच में मौजूद TTE या कोच अटेंडेंट से संपर्क करें। वह रेलवे नियमों के तहत आपकी जगह तय करवाएंगे।
- 139 हेल्पलाइन: आप रेलवे के सपोर्ट नंबर 139 पर कॉल करके भी अपनी सीट और कोच का नंबर बताते हुए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- रेल मदद ऐप का यूज: सफर में इस ऐप के जरिए आप उस झगड़ा करने वाले यात्री के खिलाफ तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

