Connect with us

बिहार-झारखंड

‘अगर एक खून माफ होता तो…’, मुख्य चुनाव आयुक्त पर भड़के VIP चीफ मुकेश सहनी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के चीफ मुकेश सहनी ने विवादित बयान दिया है। मुकेस सहनी ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर उनको एक खून माफ होता तो वो सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते।

दरअसल, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को तुरंत रद करने की मांग की है। इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को अपनी मनमर्जी से एक ‘तानाशाह’ की तरह चला रहे हैं।

‘बीजेपी का आयोग’

मुकेश सहनी का कहना है कि यह चुनाव आयोग बीजेपी का आयोग बन चुका है और ज्ञानेश कुमार को मैं कहना चाहता हूं कि थोड़ी शर्म करो, तुम देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो।

सहनी का ज्ञानेश कुमार पर विवादित बयान

अभी अगर हमको अगर एक खून अगर माफ होता ना, तो सबसे पहले ज्ञानेश को गोली मार देते, लेकिन अब क्या करें? हम तो संविधान को मानने वाले लोग हैं। – मुकेश सहनी

‘2029 में बनेगी राहुल गांधी की सरकार’

सहनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में ये छूटेंगे नहीं। 2029 में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी और पहले आदमी यही होंगे जो जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनके साथ में जितने भी लोग इसमें शामिल हैं, वो भी जेल जाएंगे। कोई बचने वाला नहीं है।

‘अगर जिंदा रहे तो जेल जाएंगे…’

सहनी ने कहा कि अगर उससे पहले ये मर गए तो फिर बात अलग है। अगर जिंदा रहेंगे तो ये जेल जाएंगे और इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। कोई उसको बचाने वाला नहीं है। हो सकता है तो मोदी जी भी जेल जाएंगे।

‘चुनाव बंद कर दो’

सहनी ने चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर चुनाव क्यों करा रहे हो? बंद कर दो चुनाव। देश का लाखों, करोड़ों, अरबों रुपया खर्चा हो रहा है और अगर कोई गलत तरीके से जनादेश को अपने पक्ष में कर ले, फिर किस लिए आपने चुनाव आयोग बनाया है? ये बातें देश के जनता को समझने की आवश्यकता है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *