उत्तर प्रदेश
क्या सुभासपा और सपा का होने वाला है गठबंधन? अखिलेश यादव ने ओपी राजभर को दिया बड़ा ऑफर!
उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्वांचल को लेकर एक बार फिर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच चर्चा शुरू हो गई है. ओम प्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं. अब अखिलेश यादव ने भी राजभर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद राजनीतिक महकमे में एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है. सवाल उठने लगे हैं कि क्या दोनों के बीच फिर से सियासी नजदीकी की कोई गुंजाइश बची हुई है. दरअसल अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान इशारों ही इशारों में कहा है कि अगर राजभर सपा के साथ आना चाहें तो आ सकते हैं. जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या अखिलेश यादव का यह बयान महज एक तंज है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक संभावना भी है.
राजभर का अखिलेश पर सोशल मीडिया वार
ओम प्रकाश राजभर भी लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. उन्होंने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा था. राजभर ने राहुल गांधी से पूछा कि वह अपने दोस्त अखिलेश से पूछें कि वह विपक्षी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं गए थे? राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव एसी कमरों में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और सिर्फ ठहाके लगाते हैं.
राजभर की ताकत और सपा का फायदा
पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर का अपना एक मजबूत वोट बैंक है. राजभर समुदाय में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है. कहा जाता है कि जब राजभर सपा के साथ गठबंधन में थे, तो गाजीपुर और आजमगढ़ जैसी जगहों पर गठबंधन को मिली क्लीन स्वीप में उनकी बड़ी भूमिका थी. हालांकि, बीजेपी के साथ गठबंधन में जाने के बाद राजभर को वह फायदा नहीं मिल पाया और उनके बेटे लोकसभा व विधानसभा चुनाव हार गए.
क्या फिर खुलेंगे राजभर के लिए दरवाजे?
अब अखिलेश यादव के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या राजभर के लिए सपा के दरवाजे फिर से खुल सकते हैं? हालांकि, सूत्रों का मानना है कि राजभर ने हाल ही में जिस तरह से अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत हमले किए हैं, उसके बाद उनकी वापसी की राह इतनी आसान नहीं होगी. राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि पूर्वांचल में अभी भी कुछ ऐसी पार्टियां हैं जिनके दरवाजे राजभर के लिए खुल सकते हैं.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

