लाइफ स्टाइल
डायबिटीज का खतरा सिर्फ मीठे से नहीं, रोज की ये आदतें भी बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर की परेशानी
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे आगे आने वाले समय में लोगों के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। इसमें भी चिंता की बात यह है कि भारत डायबिटीज कैपिटल का टाइटल लेते हुए सबसे आगे खड़ा हुआ है। इसकी वजहों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि लोगों का लाइफस्टाइल दिन-ब-दिन बिगड़ता ही जा रहा है, फिर चाहे वो रहन-सहन हो या खानपान।
ऐसे में आइए हम रोज की उन आदतों पर नजर डालें, जो आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकती हैं।
पैकेट फूड ज्यादा खाना
पैकेट फूड का ज्यादा सेवन टाइप-2 डायबिटीज के साथ-साथ डिप्रेशन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट्स कहती हैं कि अगर आप 10% पैकेट प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बढ़ाते हैं, तो उससे 15% डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।
सुबह का नाश्ता न करना
साल 2019 में द जर्नल ऑफ नूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी कहती है कि जो लोग ज्यादातर समय अपना रोज का नाश्ता जल्दबाजी में छोड़ देते हैं, उनमें आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाश्ता न करने से हमारे शरीर की सेल्स इंसुलिन हॉर्मोन को लेकर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करती।
एक जगह 30 मिनट से ज्यादा बैठना
डॉक्टर यूं ही रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं देते, क्योंकि एक जगह लंबे समय तक बैठे रहना और शरीर को एक्टिव न रखना सीधे तौर पर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है। जबकि आज के कॉर्पोरेट कल्चर में लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने बैठना लोगों में आदत बन गई है, जिसे समय रहते सुधारने में भलाई है।
नींद पूरी न लेना
नींद और टाइप 2 डायबिटीज के बीच कनेक्शन के बारे में साल 2022 में डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित हुआ था। करीब 3 लाख लोगों पर हुई स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों को सोने में परेशानी होती है या उनका स्लीप साइकिल बिगड़ा हुआ है, उनमें डायबिटीज का जोखिम भी ज्यादा रहता है।
स्मोकिंग
सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की माने तो स्मोकिंग करने वालों को बाकी लोगों की तुलना में डायबिटीज का 30-40% ज्यादा खतरा रहता है। हालांकि, एक्स्पर्ट्स ने इसे लेकर अभी तक कोई सीधा संबंध नहीं पाया है, लेकिन स्मोकिंग का तनाव से लिंक बताया गया है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

