उत्तर प्रदेश
राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो पूर्व BJP सांसद की ने लिखा पोस्ट! 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर जीते थे चुनाव
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद आंवला से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर सिर्फ ‘टाटा बाय-बाय’ लिखा है. उनकी पोस्ट में न तो बीजेपी का नाम लिया गया है और न ही पार्टी छोड़ने की कोई सीधी घोषणा की गई है. इसके बावजूद राज्यसभा टिकट न मिलने के बाद सामने आई इस पोस्ट को लेकर उनके अगले राजनीतिक कदम पर सवाल उठने लगे हैं. खास बात यह है कि पिछले कुछ समय में उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकातें भी चर्चा में रही हैं.
2014 और 2019 में BJP के टिकट पर जीते थे चुनाव
धर्मेंद्र कश्यप आंवला लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस बार उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित होने से पहले उनका नाम भी संभावित दावेदारों की चर्चा में था. लेकिन बीजेपी की घोषित सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया. इसके बाद उनकी ओर से ‘टाटा-बाय-बाय’ वाली पोस्ट सामने आई, जिसने राजनीतिक चर्चा को और बढ़ा दिया. हालांकि इस पोस्ट का सीधा मतलब क्या है, इसे लेकर धर्मेंद्र कश्यप की तरफ से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है.
अखिलेश यादव से मुलाकातों ने बढ़ाया सस्पेंस
धर्मेंद्र कश्यप की हाल के दिनों में अखिलेश यादव से हुई मुलाकातों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को चर्चा में ला दिया है. अब ‘टाटा-बाय-बाय’ पोस्ट के बाद इन मुलाकातों को भी जोड़कर देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट को बीजेपी से दूरी बनाने के संकेत के तौर पर लिया. वहीं, सपा समर्थकों की तरफ से उनकी पोस्ट पर ‘वेलकम सांसद जी’ जैसे कमेंट भी किए गए. हालांकि अभी तक धर्मेंद्र कश्यप ने न तो बीजेपी छोड़ने का ऐलान किया है और न ही समाजवादी पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा की है. इसलिए फिलहाल इसे एक सोशल मीडिया पोस्ट से पैदा हुई राजनीतिक अटकल के तौर पर ही देखा जा रहा है.
कौशल किशोर के बेटे की पोस्ट भी चर्चा में
बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची आने के बाद मोहनलालगंज से पूर्व सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आई. विकास किशोर ने लिखा, ‘जिस परिवार में मां-बाप का मान और सम्मान न हो, उस परिवार में नहीं रहना चाहिए.’ उनकी इस पोस्ट को कौशल किशोर को राज्यसभा टिकट नहीं मिलने से जोड़कर देखा जा रहा है. इस बीच धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट ने भी यूपी बीजेपी से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज कर दी है.
BJP ने यूपी से घोषित किए 8 राज्यसभा उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. बीजेपी ने इनमें से 8 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं. अब धर्मेंद्र कश्यप की ‘टाटा-बाय-बाय’ पोस्ट के बाद नजर इस बात पर है कि वह आगे इस पोस्ट को लेकर क्या कहते हैं. फिलहाल उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनकी एक लाइन ने यूपी की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

