लाइफ स्टाइल
स्वाद भी और सेहत भी: शाम की भूख मिटाने के लिए बनाएं क्रिस्पी ‘हरा मूंग कटलेट’, भूल जाएंगे समोसा-कचौड़ी
शाम के समय हल्की भूख लगना आम बात है और ऐसे में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हल्का मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अगर आप भी रोज के तले-भुने स्नैक्स से बचना चाहते हैं, तो हरे मूंग की क्रिस्पी कटलेट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
हरा मूंग प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। यही वजह है कि यह कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। इसे आप शाम के नाश्ते में, टिफिन में या मेहमानों के आने पर स्टार्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।
हरा मूंग कटलेट रेसिपी
कुल समय : 25 mins
हरा मूंग कटलेट बनाने के लिए सामग्री:
- हरा मूंग (रात भर भिगोया हुआ)- 1.5 कप
- उबले आलू- 3
- बारीक कटा प्याज-2
- हरी मिर्च- 3-4
- अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
- हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर या ब्रेडक्रम्ब्स- 2 बड़े चम्मच
- तेल- तलने के लिए
हरा मूंग कटलेट बनाने की विधि:
सबसे पहले भीगे हुए हरे मूंग को मिक्सर में दरदरा पीस लें।
ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल पेस्ट नहीं बनाना है, हल्का दरदरा रहने से कटलेट ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
अब इस पिसे हुए मूंग को एक बाउल में निकालें और उसमें उबले आलू मैश करके डालें।
इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इसमें कॉर्नफ्लोर या ब्रेडक्रम्ब्स डालें जिससे कटलेट अच्छे से बाइंड हो जाएं।
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कटलेट का आकार बना लें।
इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटलेट को मीडियम फ्लेम पर शैलो फ्राई करें।
इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। जब कटलेट अच्छे से क्रिस्पी हो जाएं, तब इन्हें प्लेट में निकाल लें।
हरे मूंग की क्रिस्पी कटलेट को आप हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

