बिहार-झारखंड
बिहार के 10 मजदूर मध्य प्रदेश में बंधक: ठेकेदार पर जबरन काम कराने का आरोप, वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
जिले के बैकुंठपुर व मांझा प्रखंड के विभिन्न गांवों के करीब दस कामगारों को काम दिलाने के नाम पर मध्य प्रदेश ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। कामगारों ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धामापाकड़ गांव निवासी एक ठेकेदार पर जबरन बंधक बनाकर काम कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी कामगार मध्य प्रदेश के रतलाम में बताए जा रहे हैं।
कामगारों की ओर से वीडियो जारी कर अपनी स्थिति की जानकारी दी गई है। वीडियो में कामगारों ने जिला प्रशासन से उन्हें सुरक्षित तरीके से घर वापस लाने की गुहार लगाई है।
इच्छा के विरुद्ध काम कराया जा रहा
कामगारों का आरोप है कि उन्हें ठेकेदार अपने साथ मध्य प्रदेश लेकर गया था। वहां पहुंचने के बाद उनकी इच्छा के विरुद्ध काम कराया जा रहा है। घर लौटने की इच्छा जताने के बावजूद उन्हें वापस नहीं भेजा जा रहा है।

कामगारों के स्वजन के बीच भी घटना को लेकर चिंता बनी हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची है।
घर वापसी को लेकर पहल शुरू
प्रशासन की ओर से कामगारों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर पहल शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों के स्तर से मध्य प्रदेश में मौजूद कामगारों की स्थिति की जानकारी जुटाने तथा उन्हें वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासनिक स्तर पर कामगारों से संपर्क स्थापित करने और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कामगारों के स्वजन भी प्रशासन से जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित घर वापस लाने की मांग कर रहे हैं। मामले में ठेकेदार की भूमिका और कामगारों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

