मध्य प्रदेश
भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 45 मिनट लेट, शिवराज की बोर्डिंग के बाद हुई रवाना; यात्रियों में नाराजगी
प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल पर सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़ान संख्या AI 1886 में निर्धारित समय पर बोर्डिंग पूरी होने के बावजूद विमान ने समय पर उड़ान नहीं भरी। करीब 45 मिनट तक इंतजार के बाद सुबह 9:10 बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी, जबकि इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 8:25 बजे था।
बोर्डिंग के बाद भी विमान में बैठे रहे यात्री
यात्रियों के मुताबिक, बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी विमान काफी देर तक रनवे के किनारे खड़ा रहा। इस दौरान यात्रियों को देरी की स्पष्ट वजह नहीं बताई गई। लंबे इंतजार के कारण विमान में सवार लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी। यात्री यह जानना चाहते थे कि आखिर उड़ान को रवाना करने में देरी क्यों हो रही है।
शिवराज सिंह चौहान की बोर्डिंग सबसे आखिर में
उड़ान में देरी के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बोर्डिंग सबसे आखिर में होने की जानकारी सामने आई। इस दौरान उनके काफिले के लालघाटी से वापस बंगले की ओर लौटने की बात भी सामने आई। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री के इंतजार के चलते विमान की रवानगी प्रभावित हुई। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ओएसडी बोले- समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे शिवराज
वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी ने विमान में देरी के लिए किसी अन्य कारण को जिम्मेदार बताया। उनका कहना है कि शिवराज सिंह चौहान समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। ओएसडी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के विमान में सवार होने के करीब 20 मिनट बाद फ्लाइट ने भोपाल से उड़ान भरी।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

