उत्तर प्रदेश
यूपी सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन को दबंगों ने घेरा, मारपीट के बाद की हवाई फायरिंग! क्या है पूरा विवाद?
फतेहपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रामा देवी पासवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव में चल रहे विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा और हवाई फायरिंग भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर के आगे कुछ युवक बैठे दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. रामा देवी पासवान गांव की पूर्व प्रधान भी रह चुकी हैं. इस घटना के बाद इलाके में हलचल मची हुई है.
बीच-बचाव करने पहुंचीं रामा देवी
पूरा मामला फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के समशाही सुल्तानपुर गांव का है. रामा देवी पासवान के मुताबिक गांव में कुछ दबंग एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे. यह देखकर वह बीच-बचाव करने पहुंचीं और इसका विरोध किया. आरोप है कि इसी दौरान लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी. रामा देवी ने घटना के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है. मामले के बाद दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी पक्ष को गंभीर चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, शिव सागर निषाद की ओर से थाने में तहरीर दी गई है.
जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद
एसपी अभिमन्यु मांगलिक के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच 96 बीघे जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, विवादित जमीन के दस्तावेज दूसरे पक्ष के नाम दर्ज हैं, जबकि जमीन पर रामा देवी पासवान का कब्जा बताया जा रहा है. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई.
वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ट्रैक्टर के आगे कुछ युवक बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. एसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर सीओ सिटी को जांच के लिए गांव भेजा गया था. फिलहाल, दूसरे पक्ष के खिलाफ मिली तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश10 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश10 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब10 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली10 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

