Connect with us

बिहार-झारखंड

किशनगंज की DPO के पास करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा, पुलिस ने एक साथ 4 ठिकानों पर की छापामारी

किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रूबी कुमारी और उनके पति गौरव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने छापामारी की।

विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक कोटि के अधिकारियों के नेतृत्व में कटिहार और किशनगंज स्थित चार ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जारूबी कुमारी, डीपीओनकारी के अनुसार, रूबी कुमारी और उनके पति के खिलाफ आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 31/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोप है कि दंपती ने अपनी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्रारंभिक जांच में कुल 2 करोड़ 45 लाख 84 हजार रुपये की संपत्ति ज्ञात आय से अधिक होने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 87.49 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

इन चार ठिकानों पर तलाशी

पुलिस की कार्रवाई के दायरे में कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में रूबी कुमारी का पैतृक मकान और निजी अपार्टमेंट/मकान शामिल हैं। इसके अलावा किशनगंज स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तथा लाइनपाड़ा थाना क्षेत्र में उनके किराये के आवास/ठिकाने पर भी तलाशी ली जा रही है।

कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धाराओं के तहत की जा रही है। तलाशी के दौरान संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। छापामारी पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेजों, संपत्ति के ब्योरे और जांच में सामने आए अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *