राज्य
मांझी पर हमला ‘दलित स्वाभिमान पर चोट’; मंत्री संतोष सुमन की RJD को चेतावनी, CM से की अपील
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हुए हमले को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने इस बाबत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संतोष सुमन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, गरीबों और वंचितों के स्वाभिमान पर हमला है।
राजद पर साधा निशाना
उन्होंने आरोप लगाया कि ‘राजद के संरक्षण में गुंडागर्दी’ की जा रही है और ऐसे लोगों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता जवाब देना जानता है।
साथ ही कहा कि यदि नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले नहीं रुके तो सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

‘हम डरने-झुकने वाले नहीं’
संतोष सुमन ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी पार्टी संघर्ष की राजनीति करती है और हर अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि HAM कार्यकर्ता डरने या झुकने वालों में नहीं हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
मंत्री संतोष सुमन ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग भी उठाई है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
जीतन राम मांझी पर हमले के बाद बिहार में सियासी माहौल और गर्म हो गया है। HAM और NDA के नेता इसे दलित नेतृत्व पर हमला बता रहे हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



