मध्य प्रदेश
मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी
Bhopal AAP Melody Toffee Protest: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी, भोपाल ने आज अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच मेलोडी (Melody) टॉफी बांटकर नारा लगाया कि मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों पर सीधा कटाक्ष था।
बता दें कि, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री उन्हें मेलोडी (Melody) टॉफी देते दिखे थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उसी घटना को आधार बनाकर सरकार से सवाल किया कि जनता को टॉफी नहीं, महंगाई से राहत चाहिए।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखावटी छवि पेश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के जिला अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
पेट्रोल पंपों के बाहर किया गया प्रदर्शन
बता दें कि, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में अनेकों पेट्रोल पंपों के सामने खड़े होकर। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गौरतलब है कि, सभी विपक्षी पार्टी की तरह आप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान मेलोनी को भेंट की गई मेलोडी टॉफी वाले मामले को ही उठाया।
बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा
गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन ऐसे वक्त में हुआ है। जब देश में जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से सवाल पूछ रही है। ऐसे में पूरे देश में ही विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कितना माहौल बना पाती है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

