मध्य प्रदेश
इंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
दौर में भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस के ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से सहयोग लेने की बात सामने आई थी।

उषा ठाकुर ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जिस राष्ट्रीय दल ने सालों तक देश का नेतृत्व किया, आज उसकी स्थिति इतनी कमजोर हो गई है कि उसे छोटे दलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया
विधायक ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक साल के भीतर पद से हटाने की बात कही गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन ऐसे किसी षड्यंत्र में देश की जनता शामिल नहीं होगी।
CC पर भी रखा पक्ष
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर उषा ठाकुर ने कहा कि अच्छे कार्यों का विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन UCC देश की आवश्यकता है और इसे जल्द लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता देश की एकता और समानता के लिए जरूरी कदम है।
धार भोजशाला मामले पर बयान
धार भोजशाला विवाद पर बोलते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि हाई कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर माना है और वहां पूजा के अधिकार भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन हिंदू पक्ष की ओर से पहले ही केविएट दायर की जा चुकी है, जिससे अदालत में उनका पक्ष भी पहले सुना जाएगा।
पूरे देश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
उन्होंने अन्य धार्मिक स्थलों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो भी प्रयास होंगे, वे पूरी तरह संवैधानिक तरीके से किए जाएंगे। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर उषा ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में यह मांग उठ रही है और यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि गाय सबकी मां है और वह कभी भेदभाव नहीं करती।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



