बिहार-झारखंड
मुजफ्फरपुर में झोपड़ी में चल रही थी शराब फैक्ट्री, भूटान कनेक्शन ने चौंकाया
वर्ष 2016 में हुई शराबबंदी के बाद मुजफ्फरपुर जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय शराब की खेप पकड़ी गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद में सुनसान जगह पर बनी एक झोपड़ी में छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की।
यहां से भूटान निर्मित 115 कार्टन शराब जब्त की गई। इसके अलावा इसी झोपड़ी से तीन हजार रैपन, तीन हजार खाली बोतल, बारकोड और तीन हजार से अधिक ढक्कन भी जब्त हुई। जब्त शराब पैब्लो प्रीमियम व्हिस्की है।

उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने चंडीगढ निर्मित ब्लू स्ट्रोक ब्रांड की 31 कार्टन शराब भी झोपड़ी से मिली। छानबीन में पता लगा कि लखपत पासवान, सुशील झा और निखिल कुमार ने मिलकर भूटान से शराब की खेप मंगाई थी।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर एएसआइ नीरज कुमार सिंह के साथ टीम लेकर छापेमारी की गई। धंधेबाज तो फरार हो गए, लेकिन भारी मात्रा में शराब जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि भूटान से शराब की खेप मंगाकर खाली बोतलों में डाइल्यूशन कर नकली शराब बनाने की तैयारी थी। इसी के लिए भारी मात्रा में रैपर, बारकोड और खाली बोतल स्टाक किया गया था।
कई अलग-अलग ब्रांड की बनाई जाती शराब
झोपड़ी से जो रैपर और बारकोड मिला है। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कई अलग-अलग ब्रांड की शराब बनाने की तैयारी थी। यहां से रायल चैलेंज, रायल स्टैग, मैकडावेल नंबर वन और सिग्नेचर ब्रांड का रैपर जब्त किया गया।
एक बोतल से बनाते डेढ लीटर शराब
उन्होंने बताया कि भूटान में शराब टैक्स फ्री है। वहां से जो ब्रांड जब्त की गई है, उसकी 750 एमएल की कीमत मात्र 150 रुपये है। धंधेबाज इसे डाइल्यूशन (पानी और रंग का मिश्रण) कम से कम डेढ़ लीटर शराब तैयार करते और यहां पर इसकी कीमत कई गुणा अधिक हो जाती।
यानी कम से कम डेढ लीटर शराब को 25 सौ रुपये में बेचते। उन्होंने कहा कि झोपड़ी काफी बड़ी थी। इसमें नकली शराब तैयार करने का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। हालांकि स्पिरीट या मशीन नहीं रखी गई थी। क्योंकि असली शराब को डाइल्यूशन के माध्यम से मात्रा बढ़ाने का धंधा किया जा रहा था।
भूटान से बंगाल के रास्ते लाई गई थी खेप
उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि भूटान से बंगाल के रास्ते बिहार में यह शराब की खेप लाई गई थी। इसके बाद सड़क मार्ग से ही जमालाबाद में लाकर स्टाक किया गया था। इससे नकली शराब बनाकर बेचने की तैयारी चल रही थी।
इसी बीच कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि तीनों फरार धंधेबाजों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



