उत्तर प्रदेश
‘कौने दिन STF उठा लेगा और सीधे ले जाकर ठोक देगा…’ उन्नाव जिले से बीजेपी MLA अनिल सिंह ने गैर-कानूनी काम करने वालों को खुले मंच से चेताया!
त्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक मामला सामने आया है, जहां पुरवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अनिल सिंह का एक मंच से दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. वायरल वीडियो में विधायक कथित तौर पर अपराधियों को चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मंच से दिया गया बयान वायरल
जानकारी के अनुसार यह वीडियो उन्नाव की पुरवा विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं अनिल सिंह का है. अनिल सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं उससे पहले भी उन्होंने कहीं ऐसे बयान दिए हैं जिससे वह चर्चा में बने रहे पुरवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से विधायक अनिल सिंह अपराधियों को एनकाउंटर की धमकी देते हुए यह कह रहे हैं कि ‘कुछ लोग बुक चलवा रहे हैं जुआ खिलवा रहे हैं STF लगावा हैं STF इस बार कौने दिन धर के उठा लेगा और सीधे ले जाकर ठोक देगा बाहर कही पता नहीं चलेगा कौन चलवावत रहा बुक इसलिए बुक वाले सावधान हुई जाए सुना हैं बहुत जुआ खिलवा रहे हैं ई लोग दारू बिचवाइये रहे हैं उन पर नजर बनाये हैं. अबकी लोकल पुलिस नहीं लगावा हैं की मिला मूली लेओ अबकी लखनऊ पुलिस लगावा हैं ताकि जानेहे ना पाहियों कौन उठा लाईगा तुमका. इसलिए आप सब लोगो को जरूर आगाह कराना चाहता हु की जौन बुक चलवा रहे हैं जुआ खिलवा रहे हैं स्मैक बेच रहे गांजा बेच रहे वह होशियार हो जाए.’
क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल
इस बयान के वायरल होने के बाद उन्नाव की पुरवा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. विपक्षी और स्थानीय स्तर पर लोग इस वीडियो को लेकर चर्चा कर रहे हैं.
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



