राज्य
बिहार: जमुई में पुलिस पर भीड़ का हमला, आत्मरक्षा में चलाई गोली; छावनी में तब्दील हुआ इलाका
छात्रा की मौत के बाद भड़के लोगों का आक्रोश गुरुवार को खैरा थाना तक पहुंच गया। बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर के बाहर जुटकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
अचानक हुई पत्थरबाजी से थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई तथा कई पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने की फायरिंग
स्थिति लगातार तनावपूर्ण होती देख पुलिस ने पहले लोगों को समझाने और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ के उग्र बने रहने और लगातार पथराव किए जाने के कारण हालात नियंत्रण से बाहर होते चले गए। आत्मरक्षा और थाना परिसर की सुरक्षा को देखते हुए चेतावनी के बाद फायरिंग करनी पड़ी।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है तथा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
लोगों से शांति बनाने की अपील
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है तथा घटना के दौरान हुई क्षति की जानकारी जुटाई जा रही है।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



