उत्तर प्रदेश
यूपी पुलिस सिपाही की बेटी को बॉयफ्रेंड समीर ने खिलाई थी गर्भनिरोधक दवा… ब्लीडिंग की वजह से 20 साल की छात्रा ने सीढ़ियों पर ही तोड़ दिया दम!
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अकथा इलाके के एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर 20 वर्षीय एक नर्सिंग छात्रा बेहद नाजुक स्थिति में बेसुध मिली. छात्रा के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी और वह पूरी तरह खून से लथपथ थी. आनन-फानन में उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. बता दें कि मृतका उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की बेटी थी. पुलिस ने मृतका के सहपाठी और बॉयफ्रेंड समीर को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?
मृतक छात्रा चंदौली के बलुआ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की बेटी थी और अपनी मां के साथ सारनाथ थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती थी. वह पास के ही एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी जहां उसकी दोस्ती समीर नाम के युवक से हुई. दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. समीर अकथा इलाके के एक पीजी में रहता था.
बदनामी के डर से दवा खिलाने की आशंका
सामने आई जानकारी के मुताबिक, छात्रा करीब दो घंटे तक समीर के कमरे के भीतर ही मौजूद थी. आशंका जताई जा रही है कि छात्रा प्रेग्नेंट थी. लोक-लाज और बदनामी के डर से इस बात को छुपाने के लिए उसे कमरे के भीतर ही कोई हैवी गर्भनिरोधक या गर्भपात की दवा खिलाई गई. दवा खाते ही छात्रा के शरीर में भयानक रिएक्शन हुआ और उसके प्राइवेट पार्ट से गंभीर रूप से ब्लीडिंग शुरू हो गई. असहनीय दर्द से तड़पती हुई छात्रा जब मदद के लिए कमरे से बाहर भागी तो वह पीजी की सीढ़ियों पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी . सीढ़ियों पर खून बिखरा देख बॉयज हॉस्टल में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को किया अरेस्ट
चूंकि मृतका खुद एक पुलिसकर्मी की बेटी थी, इसलिए घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉयफ्रेंड समीर को हिरासत में ले लिया है और उससे बंद कमरे में सघन पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक और युवती दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं.
एसीपी सारनाथ ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसीपी (सारनाथ) विदूष सक्सेना ने बताया कि “नर्सिंग की 20 वर्षीय छात्रा पीजी में मूर्छित अवस्था में पाई गई थी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. डॉक्टरों की शुरुआती जांच में मृतका के शरीर पर बाहर से चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. अत्यधिक ब्लीडिंग और दवा खिलाए जाने की जो आशंका जताई जा रही है, उसकी पुष्टि के लिए डॉक्टरों के एक विशेष पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी.”
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस को परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी कि छात्रा को कौन सी दवा दी गई थी और मौत का मुख्य कारण क्या था. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है.

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



