राज्य
राबड़ी देवी के कंगन पर सियासी संग्राम! JDU ने EOU से की जांच की मांग, छोटू छलिया के दावे से बढ़ा विवाद
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया को दिए गए कंगन का मामला अब राजनीतिक विवाद में बदल गया है।
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को पत्र लिखा है।
लालू प्रसाद के जन्मदिन समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भोजपुरी लोकगायक रामशरण यादव उर्फ छोटू छलिया को एक कंगन उपहार में दिया था।
छोटू छलिया ने कहा था-हीरे का है कंगन
इसके बाद छोटू छलिया ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि यह कंगन हीरे का है। इसी बयान को आधार बनाकर जदयू ने मामले को गंभीर वित्तीय जांच से जोड़ दिया है।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यदि कंगन वास्तव में हीरे और अन्य बहुमूल्य धातुओं से बना है, तो उसके स्रोत, खरीद प्रक्रिया, भुगतान और स्वामित्व को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।


(जदयू विधान पार्षद का ईओयू को लिखा गया पत्र।)
कहां से खरीदा गया इतना महंगा कंगन
पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि कंगन की कीमत या प्रकृति को लेकर सार्वजनिक रूप से भ्रामक या गलत जानकारी दी गई है, तब भी इसकी जांच आवश्यक है।
जदयू ने मांग की है कि कंगन की वास्तविक प्रकृति, उसका बाजार मूल्य, खरीद का बिल, भुगतान का स्रोत और उपहार हस्तांतरण की परिस्थितियों का सत्यापन कराया जाए।
इसके साथ ही आयकर नियमों के अनुपालन, संभावित वित्तीय अनियमितता और बेनामी लेनदेन की आशंका की भी जांच कराने की मांग की गई है।
इस बीच, राजद की ओर से भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राबड़ी देवी स्वयं कंगन नहीं पहनती हैं। उन्होंने जदयू के आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया।
-
देश7 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश7 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश6 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड7 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश7 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश6 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब6 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली6 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



