मध्य प्रदेश
मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में बवाल: मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी और महाप्रबंधक के बीच तीखी तकरार, थाने पहुंचा मामला
राजगढ़ जिले के प्रसिद्ध मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में शुक्रवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब जैन मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी और तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुन प्रसाद मेहता के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। घटना के बाद मुनिश्री की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी के शिष्य मुनिश्री जीतचंद्र विजयजी शुक्रवार को आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी से मिलने मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंचे थे। उस समय तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ और उनकी पत्नी भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुन प्रसाद मेहता भी बैठक में शामिल हो गए।

सेवकों के वेतन को लेकर विवाद
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान मुनिश्री ने अपने सेवकों को पिछले पांच वर्षों से वेतन नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इसी विषय पर महाप्रबंधक और मुनिश्री के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तीखे विवाद में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया।
ओल्ड एज होम को लेकर भी मतभेद
सूत्रों के मुताबिक विवाद की पृष्ठभूमि में तीर्थ परिसर में वृद्धजनों के लिए बनाए जा रहे ओल्ड एज होम प्रोजेक्ट को भी कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य को लेकर पहले से मतभेद चल रहे थे। शुक्रवार को इसी मुद्दे पर मुनिश्री और मैनेजिंग ट्रस्टी के बीच चर्चा गरमा गई, जिसके बाद महाप्रबंधक के हस्तक्षेप से मामला और उलझ गया।
थाने में शिकायत दर्ज
घटना के बाद मुनिश्री की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



