देश
खान सर कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ के मामले में प्रतिद्वंद्वी शिक्षक रोशन आनंद को मिली जमानत
पटना की एक अदालत ने सोमवार को रोशन आनंद को ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान के एक कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और पथराव से संबंधित एक मामले में जमानत दे दी।
इस महीने की शुरुआत में बिहार की राजधानी में खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई थी और पथराव किया गया था, फैसल खान ने शुरू में दावा किया था कि संस्थान में गोलीबारी हुई थी, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी थी। बाद में उन्होंने कहा कि जांच से पता चलेगा कि वास्तव में क्या हुआ था।
इस घटना के सिलसिले में एक कोचिंग सेंटर के निदेशक रोशन आनंद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को आनंद को जमानत मिलने की जानकारी देते हुए उनके वकील निरंजन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ आरोप ‘मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित’ हैं।
वकील ने आरोप लगाया कि फैसल खान ने रोशन आनंद की स्थिति को बर्बाद करने के लिए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया, ‘बीएनएस (हत्या का प्रयास) गलत तरीके से लागू किया गया क्योंकि मामले में अपराध स्थल पर आरोपी के इरादे, ज्ञान और उपस्थिति के कानूनी रूप से आवश्यक तत्वों का अभाव था.’
वकील ने कहा, “सबूतों के अभाव के बावजूद, रोशन आनंद को एक साजिश के आधार पर जेल भेज दिया गया और खान सर द्वारा एक झूठे बयान में दावा किया गया कि आठ से 10 राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई। निरंजन ने आगे दावा किया कि खान सर के खिलाफ जवाबी प्राथमिकी में शस्त्र अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत गंभीर आरोपों के बावजूद, उन्होंने “भौतिक तथ्यों को दबाकर और बयानों में बदलाव करके” अंतरिम राहत प्राप्त की।
-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



