बिहार-झारखंड
बिहार में 3.35 करोड़ रुपये गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार, वर्षों से चल रहे थे फरार
रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में को-ऑपरेटिव बैंक की राशि गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगरवलिया पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार राय को शनिवार को उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई।
एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में चला अभियान
गिरफ्तारी के दौरान बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार और अंचल अधिकारी पिंटू कुमार चौधरी दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल ने कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पहुंचाया।
एक करोड़ से अधिक की राशि गबन का आरोप
एसडीएम प्रभात कुमार के अनुसार, अरविंद कुमार राय वर्ष 2009 से 2014 तक पैक्स अध्यक्ष रहे थे। इस दौरान उन पर को-ऑपरेटिव बैंक की एक करोड़ 11 लाख 87 हजार 192 रुपये की मूलधन राशि के गबन का आरोप है।
मामले की जांच के बाद बैंक की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
ब्याज के साथ बकाया राशि पहुंची 3.35 करोड़ रुपये
न्यायालय को उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के अनुसार, मूलधन पर दो करोड़ 24 लाख 5 हजार 628 रुपये ब्याज जुड़ने के बाद कुल बकाया राशि बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 92 हजार 820 रुपये हो गई।
राशि जमा नहीं करने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
खुद को निर्दोष बता रहे हैं पूर्व पैक्स अध्यक्ष
गिरफ्तार अरविंद कुमार राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उनका दावा है कि वर्ष 2013 तक ही वे सक्रिय रूप से पद पर थे और उसके बाद बैंक से कोई राशि नहीं निकाली गई।
उन्होंने कहा कि उनके पास बैंक द्वारा जारी नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी मौजूद है।
बैंक कर्मियों पर लगाया साजिश का आरोप
पूर्व पैक्स अध्यक्ष का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने आपसी मिलीभगत से उनके नाम पर फर्जी निकासी दिखाकर उन्हें कर्जदार बना दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
-
देश6 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश5 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
बिहार-झारखंड6 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
उत्तर प्रदेश6 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब5 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली5 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



