दिल्ली
मुंद्रा बंदरगाह पर मादक पदार्थ बरामदगी मामले में ईडी ने दिल्ली में छापेमारी की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के मुंद्रा बंदरगाह मादक पदार्थ बरामदगी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बुधवार को दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित करीब पांच परिसरों को केंद्रीय एजेंसी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कवर कर रही है, जिनमें दिल्ली के कारोबारी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार और कुछ अन्य शामिल हैं।
दिल्ली में लोकप्रिय नाइट क्लब चलाने वाले तलवार को अगस्त 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ड्रग्स बरामदगी मामले में गिरफ्तार किया था और गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद वह हाल ही में जेल से बाहर आए थे।
दुनिया में ड्रग्स की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में, ईडी की तरह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत एक प्रवर्तन एजेंसी, राजस्व खुफिया निदेशालय ने सितंबर 2021 में गुजरात के कच्छ जिले में मुंद्रा बंदरगाह से 2,988.21 किलोग्राम अफगान हेरोइन जब्त की थी।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



