Connect with us

राजनीति

CJP के विरोध प्रदर्शन में आप और वाम दल होंगे शामिल, कांग्रेस ने बनाई दूरी; राहुल गांधी जा रहे चेन्नई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज के विरोध प्रदर्शन में विपक्षी दलों के बीच मतभेद साफ देखे जा सकते हैं। जहां वाम दलों और आम आदमी पार्टी (आप) ने खुले तौर पर समर्थन जताया है, वहीं कांग्रेस इससे दूर रही। आज राहुल गांधी चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

सीजेपी ने सभी विपक्षी दलों को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया था। वाम दलों और आप ने अपनी भागीदारी की घोषणा कर दी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के रुख पर शुक्रवार रात तक स्पष्टता नहीं थी। ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचने से पहले कहा था कि वे प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं, लेकिन कोई पक्का फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने सीजेपी से रिश्ते और समर्थन की बात कही थी।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *