उत्तर प्रदेश
गुजरात: गांधीनगर में टाइफाइड का कहर, अमित शाह ने प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में टाइफाइड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। शहर के सेक्टर 24, 28 और आदिवाड़ा जैसे इलाकों में दूषित पानी के कारण अब तक लगभग 113 संदिग्ध टाइफाइड मामले सामने आए हैं। इस मामले को गंभीर मानते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा सांसद अमित शाह ने राज्य प्रशासन को “युद्ध स्तरीय कार्रवाई” करने के निर्देश दिए हैं।
शाह ने अधिकारियों से कहा है कि पानी की पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत को तुरंत पूरा किया जाए ताकि बीमारी आगे फैलने से रोकी जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी बात कर निर्देश दिए कि टाइफाइड से प्रभावित सभी लोगों, खासकर बच्चों को तुरंत और सही इलाज मिले।
अब तक सामने आए 113 संदिग्ध मामलों में से 19 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 94 मरीजों का उपचार गांधीनगर सिविल अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में 24×7 आउटपेशेंट सेवाएँ (OPD) शुरू कर दी गई हैं।
शाह ने प्रशासन से कहा है कि बच्चों और अन्य नागरिकों को समय पर भोजन, उपचार और स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का प्रचार–प्रसार, सर्वे और जागरूकता कार्यक्रम भी तेज़ किए जा रहे हैं।
पानी की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्लोरीन टैबलेट और ORS पैकेट्स भी वितरित किए जा रहे हैं। प्रशासन इस स्थिति को संभालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि टाइफाइड का फैलाव कम किया जा सके और नागरिकों को इससे सुरक्षित रखा जाए।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

