Connect with us

खेल

IND vs WI: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया औकिब नबी ने किया डेब्यू

गुवाहाटी, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

तिरुवनंतपुरम में 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुलदीप यादव के चार विकेट और विराट कोहली के 88 गेंद में 139* रन की शानदार पारी की मदद से भारत पहले ही सीरीज में 1-0 से आगे है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान कहा कि ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी पदार्पण करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। थोड़ी और घास, और यह थोड़ी अधिक पैची दिखती है। पिछले मैच में हमने जिस तरह से वापसी की वह बहुत अच्छा था। यहां अधिक उमस है, इसलिए यह हमारे गेंदबाजों के लिए अधिक चुनौती है। हर कोई अच्छा लग रहा था, यहां तक कि रोहित भी। हमारे पास एक बदलाव है: नबी ने नीतीश की जगह पदार्पण किया है।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, ‘हम भी क्षेत्ररक्षण करते। टॉस 50-50 है, लेकिन हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करने का एक और मौका। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है। सतह बहुत अच्छी लग रही है।

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉस।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *