उत्तर प्रदेश
कनाडा में तीन बार होगा ‘इन्वेस्ट इंडिया–इन्वेस्ट कनाडा’ आयोजन, यूपी रहेगा फोकस में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कैनाडियन हिंदू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष एवं बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के चेयरमैन नरेश कुमार चावड़ा ने कहा कि कनाडा में प्रत्येक वर्ष ‘इन्वेस्ट इंडिया–इन्वेस्ट कनाडा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में यह आयोजन तीन बार किया जाएगा, जिनमें से दो आयोजन उत्तर प्रदेश केंद्रित होंगे। इससे प्रदेश में निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
नरेश कुमार चावड़ा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी टीम एमएसएमई, धार्मिक पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उत्तर प्रदेश में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इसके तहत जुलाई–अगस्त और दिसंबर–जनवरी के दौरान कनाडा में जन्मे प्रवासी भारतीयों के बच्चों को उत्तर प्रदेश लाकर राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक जुड़ाव और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में 50 बेड के अस्पताल तथा सीनियर सिटीजन होम्स की स्थापना की योजना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
यह पहल उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत करने के साथ-साथ भारत–कनाडा के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और सुदृढ़ करेगी।
👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट Janta Voice Times पर विज़िट करें।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



