देश
अनंतनाग में ड्यूटी के दौरान नायब सूबेदार परगत सिंह शहीद, पूरे देश ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के नायब सूबेदार परगत सिंह के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। शहीद परगत सिंह रामदास (अमृतसर साहिब) के निवासी थे। उनकी शहादत से पूरे देश में शोक की लहर है।

देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नायब सूबेदार परगत सिंह के साहस, हौसले और जज्बे को पूरा राष्ट्र नमन करता है। कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर उन्होंने मातृभूमि की रक्षा की और वीरगति को प्राप्त हुए।
शहीद जवान के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। पंजाब सरकार ने इस दुखद घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़े रहने और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
भारतीय सेना ने भी अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नायब सूबेदार परगत सिंह का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
शहीद को शत-शत नमन।
देश को आप पर गर्व है।
👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए हमारी वेबसाइट Janta Voice Times पर विज़िट करें।

-
देश3 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश3 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड3 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
दिल्ली3 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
पंजाब3 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
देश3 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
देश3 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश3 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



