राजनीति
Live: राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निकले राहुल, प्रियंका और खरगे, CEC के खिलाफ देंगे धरना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद निकल गए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमें प्रदर्शन से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारे लोगों को मारा गया और हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका जा रहा है। हम राजघाट जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, “करीब 300 सांसद शांतिपूर्ण धरना करना चाहते हैं, लेकिन पहले दिन हमें चुनाव आयोग के दफ्तर के पास रोका गया। फिर दूसरे दिन हमें जंतर-मंतर जाने से रोका गया और हमारे लोगों को मारा।
सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी करके देश को हाईजैक किया है। संविधान को नष्ट किया और वोट चोरी की है।”
राजघाट पहुंचे इंडी गठबंधन के नेता
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा और अन्य इंडी गठबंधन के नेता राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, उसके बाद निकल गए। सके पहले उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
वोट का अधिकार छीन रही बीजेपी
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगे कहा, “गांधी, नेहरू और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं ने हमें दिलाई थी और मोदी और शाह उस आजादी को छीन रहे हैं। हम देश को ये बताना चाहते हैं कि BJP सरकार हमसे वोट देने का अधिकार छीन रही है।
हम शांति से बैठकर धरना देंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हम सभी, यानी इंडी गठबंधन के सांसद, गांधी स्मारक जा रहे हैं। वहां हम धरना देंगे और शांति से बैठकर बस यही प्रार्थना करेंगे कि भाजपा सरकार, मोदी और शाह को सद्बुद्धि मिले। वे जो कर रहे हैं, वह देश के हित में नहीं है। चाहे वह वोट चोरी का मामला हो, देश में बढ़ती महंगाई हो या युवाओं की समस्या।”
किस लिए हो रहा धरना प्रदर्शन?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में लंच के बाद राहुल-प्रियंका गांधी कई विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट के लिए निकल चुके हैं।
राजघाट पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं और वहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

