मध्य प्रदेश
MP के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में फिर वर्षा का दौर; छिंदवाड़ा-मंडला समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी हैं, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में शहडोल संभाग के कुछ जिलों के साथ भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। बाकी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बालाघाट में 11.4 मिमी, मंडला में 9.8 मिमी और दमोह में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मानसून की वापसी शुरू, एमपी में अभी बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार, 23 सितंबर को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों के साथ पूरी दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों से आगे पीछे हट गया है। मानसून की वापसी की रेखा अब गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है।
बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा सिस्टम
हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 23 सितंबर की रात तक उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के बीच कलिंगपट्टनम के आसपास तट पार करने की संभावना है। इस सिस्टम का प्रभाव मध्य भारत के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारों के आसार
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
वहीं सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
भोपाल समेत इन जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी
राजधानी भोपाल समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं।
4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

