मध्य प्रदेश
MP Weather: उत्तरी हवाओं से बदल रहा मौसम का मिजाज, पन्ना-जबलपुर समेत 17 जिलों में फुहारें पड़ने के आसार
प्रदेश में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं के प्रवेश से वातावरण में हल्की ठंडक घुलने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जिसका प्रभाव अगले तीन से चार दिनों तक पूर्वी हिस्सों में बना रहेगा। इससे रीवा, सतना सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को विंध्य क्षेत्र के सतना में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य जिलों में वर्षा नहीं हुई।
पूर्वी MP में दिन का तापमान गिरेगा
चक्रवात के कारण प्रदेश के पूर्वी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में मौसम स्थिर रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। धार और उज्जैन में 36.4 डिग्री, भोपाल में 36.1 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री और इंदौर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पचमढ़ी-मलाजखंड में 30 डिग्री से नीचे तापमान
हिल स्टेशन पचमढ़ी में 29.6 डिग्री और मलाजखंड में 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रीवा में 30.6 डिग्री और सतना में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें- MP Weather: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी, रायसेन में पारा 37 डिग्री; 7 अक्टूबर से फिर पड़ सकती हैं फुहारें
इन जिलों में वर्षा के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश9 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

