राज्य
NDA के हाथ से निकला बांकीपुर, PK ने कर दिया ‘खेला’; 24 घंटे बाद JDU के 2 नेताओं ने बता दी अंदर की बात
बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम (Bankipur Byelection Result 2026) के बाद एनडीए के घटक दल जदयू (JDU) की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई है।
जदयू के वरिष्ठ नेता व विधायक श्याम रजक (MLA Shyam Rajak) ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में समन्वय व प्रबंधन की कमी थी। इसी वजह से हार हुई। इस हार की विस्तार से समीक्षा करने की जरूरत है।
वहीं, जदयू विधायक अनंत सिंह (JDU MLA Anant Singh) ने कहा कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति का असर बांकीपुर उपचुनाव में दिख गया। जनता के बीच यह बात फैली है कि नीतीश कुमार को हटा दिया गया।
अनंत ने आगे कहा, वैसे नीतीश कुमार ने साफ कहा था कि उनकी स्वयं की इच्छा राज्यसभा जाने की थी। जनता का अंदाज देख कर लगता है कि अभी जहां चुनाव होगा वहां इसी तरह का परिणाम आएगा।
महिला प्रकोष्ठ का विस्तार बूथ स्तर तक किए जाने के टास्क पर अब काम
दूसरी ओर, जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब टास्क महिला प्रकोष्ठ का विस्तार बूथ स्तर तक किए जाने का है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी प्रजापति ने किया तथा संचालन दक्षिण बिहार की प्रभारी सुप्रिया रानी ने किया।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति जदयू की आधार स्तम्भ रही हैं। नीतीश कुमार को सूबे की महिलाओं ने हमेशा अटूट स्नेह एवं समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ के संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।
शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार का महिला सशक्तिकरण मॉडल देश-दुनिया में अनुकरणीय है। उनकी दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता के नए परचम लहरा रही हैं।
उत्तर बिहार की प्रभारी खुशबू रानी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्वेता विश्वास, अप्सरा मिश्रा, प्रमिला प्रजापति, कंचन गुप्ता एवं अफरोजा खातून भी बैठक में उपस्थित रहीं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
देश7 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश7 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब7 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली7 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



