Connect with us

उत्तर प्रदेश

आगरा में 8 रीलबाज पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया व विभागीय नियमों को न मामने पर मिली ये सजा

उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस कमिश्नरेट से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है. सोशल मीडिया पर विभागीय नियमों और गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. इन पुलिसकर्मियों पर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर वर्दी पहनकर रील और निजी पोस्ट साझा करने का आरोप है. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में इस आचरण को घोर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है. इस कार्रवाई के तहत सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है.

वर्दी में रील बनाने पर पुलिस मुख्यालय सख्त

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), कमिश्नरेट आगरा के आदेश में साफ कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर पहले ही एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जा चुकी है. इन नियमों के तहत पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि वे ड्यूटी के दौरान, वर्दी में या अपनी विभागीय पहचान का इस्तेमाल किसी भी तरह के निजी सोशल मीडिया कंटेंट, रील या प्रचार के लिए नहीं कर सकते. इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी लगातार इन नियमों को ठगा दिखाते हुए अपने निजी अकाउंट्स पर वीडियो और रील पोस्ट कर रहे थे, जो पुलिस बल की छवि को धूमिल करता है और जनता के बीच गलत संदेश भेजता है.

नियमों की अनदेखी करने वाले इन 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

विभागीय अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए जिन 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर रिजर्व पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है, उनके नाम और तैनाती वाले थाने इस प्रकार हैं:

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending