Connect with us

मध्य प्रदेश

मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ…’, भोपाल में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट; पेट्रोल पंपों पर बांटी टॉफी

Bhopal AAP Melody Toffee Protest: पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी, भोपाल ने आज अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच मेलोडी (Melody) टॉफी बांटकर नारा लगाया कि मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की नीतियों पर सीधा कटाक्ष था।

बता दें कि, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री उन्हें मेलोडी (Melody) टॉफी देते दिखे थे। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उसी घटना को आधार बनाकर सरकार से सवाल किया कि जनता को टॉफी नहीं, महंगाई से राहत चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखावटी छवि पेश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में पार्टी के जिला अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

पेट्रोल पंपों के बाहर किया गया प्रदर्शन

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में अनेकों पेट्रोल पंपों के सामने खड़े होकर। सरकार के खिलाफ नारे लगाए। गौरतलब है कि, सभी विपक्षी पार्टी की तरह आप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान मेलोनी को भेंट की गई मेलोडी टॉफी वाले मामले को ही उठाया।

बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरा

गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन ऐसे वक्त में हुआ है। जब देश में जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार से सवाल पूछ रही है। ऐसे में पूरे देश में ही विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को घेरने का काम कर रही है। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी कितना माहौल बना पाती है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending