फैशन
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं ‘चॉकलेटी मोदक’ का भोग, स्वाद ऐसा जो जीत लेगा सबका दिल; नोट करें रेसिपी
हर साल गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को खुश करने के लिए सादे पारंपरिक मोदक तो बनाते ही होंगे, इस बार इस ट्रेडिशनल स्वाद में मॉडर्न ट्विस्ट दें और बनाएं चॉकलेटी मोदक। यकीन माने चॉकलेटी मोदक की यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी पसंदीदा बन जाएगी।
चॉकलेटी मोदक रेसिपी
घर पर चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए वही पुरानी रेसिपी फॉलो करनी है, बस उसमें चॉकलेट का नया ट्विस्ट देना है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
-
2 कप डार्क या मिल्क चॉकलेट
-
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
-
1 कप नारियल का बुरादा
-
3-4 कद्दूकस बादाम
-
3-4 कद्दूकस काजू
-
2-3 कद्दूकस पिस्ता
-
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-
1 छोटा चम्मच घी
-
स्वादानुसार चीनी या बूरा (ऑप्शनल)
विधि
-
चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिकी पैन को गैस पर रख गर्म होने दें।
-
इस स्टेप में 1 कप नारियल का बुरादा लेकर उसे धीमी आंच पर कम से कम 2-3 मिनट तक भून लेना है।
-
जब नारियल अच्छे से भुन जाए तो इसे अलग बर्तन में निकालकर रख लें।
-
इसके बाद चॉकलेट को पिघलाने के लिए ‘डबल बॉयलर’ तरीके का इस्तेमाल करना है। इसके लिए एक बर्तन में पानी डालें। फिर उसके ऊपर एक स्टील की कटोरी रखें और उसमें चॉकलेट डालें।
-
अब धीरे-धीरे चॉकलेट को पिघलने देना है। आप चाहे तो चॉकलेट मेल्ट करने के लिए ओवन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
जब लगे कि चॉकलेट पिघलने लगी है तो उसमें कंडेंस्ड मिल्क भी मिला दें। इसे अच्छे से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें।
-
मोदक बनाने के लिए पिघली हुई चॉकलेट में नारियल का बुरादा, 3-4 कद्दूकस बादाम, 3-4 कद्दूकस काजू और 2-3 कद्दूकस पिस्ता भी मिलाएं।
-
इसके बाद मोदक के इस मिश्रण में 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर भी मिलाएं और स्पैटुला की मदद से अच्छी तरह मिला लेना है। आप चाहे तो हल्की मिठास के लिए चीनी या बुरा भी मिला सकते हैं।
-
चेक करें कि मोदक का मिश्रण आटे जैसा हो गया है या नहीं।
-
इस स्टेप में मोदक के सांचे लेकर उसे अंदर से घी लगाकर चिकना कर लेना है।
-
अब आटे की छोटी मोदक के आकार की लोई लेकर सांचे के अंदर दबाते हुए भरें।
-
इसी तरह सारे मोदक बनाएं और एक-एक करके उन्हे सांचे से निकालकर प्लेट में रखते जाएं।
-
आपके गणेश चतुर्थी स्पेशल चॉकलेटी मोदक तैयार हैं।
-
देश8 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश8 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश8 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश8 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड8 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश8 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब8 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली8 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा



