Connect with us

राज्य

डाक विभाग की भर्ती में 100% नंबरों का खेल! MP में 1,450 चयनितों में से 1,155 के 10वीं में पूरे अंक, फर्जीवाड़े की आशंका

डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के अंशकालिक पदों की भर्ती में 100 प्रतिशत अंकों का बड़ा घोटाला सामने आया है। इस पद पर हर साल देश भर में हो रही 20-22 हजार लोगों की भर्तियों की न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। इसके चयन का आधार 10वीं के अंक होते हैं।

चार राज्यों में सभी चयनितों के 100 प्रतिशत अंक?

सूत्रों के अनुसार इस वर्ष कुल चयनित लोगों में से 8,264 यानी 36 प्रतिशत से अधिक लोग 100 प्रतिशत अंक पाकर 10वीं पास हुए हैं। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में चयनित सभी के अंक 100 प्रतिशत आए हैं। मध्य प्रदेश में कुल चयनित 1,450 लोगों में 1,155 को 10वीं परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।

यह तब है, जब यहां पिछले सात सालों में केवल 16 लोग 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर पाए। उत्तर प्रदेश में चयनित कुल 1,687 लोगों में से 1,616 पूर्णांक पाने वाले हैं।

शिक्षा बोर्ड, दलालों और अधिकारियों की मिलीभगत का संदेह

विभागीय सूत्रों के अनुसार, कुछ वर्षों से संबंधित शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों, दलालों और डाक विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसी अंकसूचियों का दखल बढ़ा है। इसी वजह से फर्जीवाड़ा खुल रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी चुपचाप ऐसे लोगों को सेवा से अलग कर दे रहे हैं।

बिहार बोर्ड की अंकसूचियों पर कार्रवाई, आठ कर्मचारी बर्खास्त

पिछले महीने जबलपुर डाक सर्किल ने बिहार बोर्ड से जारी 100 प्रतिशत अंक वाले आठ लोगों को बर्खास्त किया। इनके विरुद्ध सीबीआई ने मामला दर्ज किया। एजेंसी ने 30 सितंबर को मुरैना से मानवेंद्र सिंह सिकरवार, रमाकांत शर्मा, सौरभ शर्मा और प्रदीप खरे नाम के आरोपितों को गिरफ्तार किया। चार और लोग सागर, देवास और टीकमगढ़ के हैं, जो अभी फरार हैं।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending

Copyright © 2025 Janta Voice Times. * All Rights Reserved. *