बिहार-झारखंड
‘एसपी को बांसुरी बजाने से फुर्सत नहीं’ MLA आईपी गुप्ता ने जमुई पुलिस पर कसा तंज; कहा- नीतीश बाबू हस्तक्षेप कीजिए
जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ सरेराह हुई अभद्र घटना, मारपीट और उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने के संवेदनशील मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस शर्मनाक वारदात को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है।
सहरसा के विधायक एवं इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने जिले की लचर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को तत्काल पद से हटाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने मामले पर बयानबाजी कर रहे सत्तारूढ़ जदयू के प्रदेश नेतृत्व पर भी सीधा हमला बोला है।विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि दिनदहाड़े स्कूल-कोचिंग जा रहे नाबालिग बच्चों के साथ इस प्रकार की अमर्यादित घटना दर्शाती है कि जिले में पुलिस प्रशासन का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है। असामाजिक तत्वों और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का तनिक भी भय नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जमुई में लगातार अपराध का ग्राफ ऊपर जा रहा है, लेकिन जिला पुलिस रोकथाम करने में पूरी तरह पस्त नजर आ रही है।
विधायक ने लगाए आरोप
जमुई एसपी की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए विधायक ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “जिले में कानून का राज तार-तार हो रहा है और यहां के पुलिस कप्तान को बांसुरी बजाने से फुर्सत नहीं मिल रही है।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि जमुई के एसपी को अविलंब मुख्यालय वापस बुलाया जाए और जिले की कमान किसी कड़क व जवाबदेह अधिकारी को सौंपी जाए, ताकि आम जनता और विशेषकर छात्राओं के मन में सुरक्षा का विश्वास बहाल हो सके।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भड़के
विधायक आईपी गुप्ता ने सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के उस बयान पर भी कड़ा ऐतराज जताते हुए तीखा प्रहार किया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर इस घटना को ‘छिटपुट’ करार दिया था।
विधायक ने कहा कि एक नाबालिग छात्रा की मर्यादा और सुरक्षा से खिलवाड़ जैसी जघन्य घटना को ‘छिटपुट’ कहना सत्ता पक्ष की असंवेदनशीलता और बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस घिनौने कृत्य में शामिल सभी दोषियों को कठोर सजा नहीं मिल जाती और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाता रहेगा।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

