राज्य
दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की टाइमिंग बिगड़ी, स्पाइसजेट दो घंटे से ज्यादा लेट
दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ानों की टाइमिंग इन दिनों यात्रियों की धड़कनें बढ़ा रही है । शुक्रवार को मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची, जिससे सफर का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया ।
कोई एयरपोर्ट पर बेचैन दिखा तो कोई अपने अगले काम की चिंता में परेशान नजर आया। लगातार बिगड़ती फ्लाइट टाइमिंग अब यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है।

बता दें कि मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दो घंटा से अधिक विलंब से पहुंची। इससे दरभंगा और मुंबई के बीच स्पाइसजेट के विमान में दोनों ओर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दरभंगा एयरपोर्ट से 18 विमानों का आवागमन हुआ । दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से बीस मिनट पहले पहुंच गई ।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 से दो घंटा चौदह मिनट विलंब से 12:29 में पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11: 50 से 19 मिनट पहले पहुंच गई।
बेंगलुरू से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:15 से 23 मिनट विलंब से 12:38 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से पच्चीस मिनट विलंब से 1: 15 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1139 निर्धारित समय 1:05 से 34 मिनट विलंब से 1:39 में पहुंची। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 से नौ मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E360 निर्धारित समय 3: 00 बजे से 11 मिनट पहले पहुंच गई । दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 17 मिनट विलंब से 3:37 में पहुंची ।

-
देश5 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
विदेश5 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
बिहार-झारखंड5 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश4 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
देश5 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब4 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली4 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
-
उत्तर प्रदेश5 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर



