Connect with us

दिल्ली

दिल्ली के आईटीओ स्थित शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी भीषण आग

मध्य दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिसर में स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर सोमवार को आग लग गई।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब नौ बजकर 37 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

आग बुझाने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Instagram

Facebook

Janta Voice Times

Janta Voice Times All India News

Trending