लाइफ स्टाइल
धोती-गमछे में थिरकते पुरुष, घुंघरुओं की झंकार…पूर्वांचल की मिट्टी से निकला ‘फरुआ नाच’ है बेहद खास
उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां दोनों राज्यों की संस्कृति का मेल देखने को मिलता है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी और अवधि के संगम वाले स्थान पूर्वांचल की। इससे पहले हमने आपको पूर्वांचल के खास नृत्य नटुआ के बारे में बताया था, आज हम यहां के एक और लोकप्रिय नाच फरुआ की बात करने वाले हैं।
पूर्वांचल की मिट्टी से निकला है फरुआ नाच
पूर्वी उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाला फरुआ नाच यहां के जीवंत नृत्यों में गिना जाता है। इसे यूपी में कहीं-कहीं फरुवाही नाच के नाम से भी जाता है। कहते हैं कि यह डांस क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या में गहराई से बसा हुआ है, जो सामूहिक खुशी और पूर्वी संस्कृति की सदियों पुरानी झलक दिखाता है। बताते चलें कि यह नाच पश्चिमी बिहार की संस्कृति का भी अहम हिस्सा है।
कैसे किया जाता है यह नृत्य?
इस डांस को बेहद ही ऊर्जावान तरीके से तेज कदमों के साथ थिरकते हुए किया जाता है, जिसमें अच्छे खासे शारीरिक संतुलन की आवश्यकता पड़ती है। जान लेने वाली बात यह है कि इस नृत्य को केवल पुरुष ही करते हैं। वहीं, बात करें इसमें शामिल होने वाले पारंपरिक वाद्य यंत्रों की, तो इसमें खड़ताल, घुंघरू, नक्कड़ और झाल का इस्तेमाल होता है। इन्हीं की लुक धुनों पर नर्तक नाचते-गाते नजर आते हैं।
साधारण पर पारंपरिक वेशभूषा है खास पहचान
दूसरे नृत्यों में आपने नर्तकों को वहां की पारंपरिक वेशभूषा पहने देखा होगा, इस नृत्य में भी ऐसा ही पहनावा है पर वो बहुत ही साधारण है। दरअसल, नर्तक भारी-भरकम पहनावे के बजाय यूपी की आम पोशाक पहने दिखते हैं। उनके तन पर बनियान, कंधे या सिर पर गमछा तो देसी ठाठ के रूप में धोती होती है। वहीं, कभी-कभी नाच में गमछे का इस्तेमाल नाचते हुए प्रॉप यानी साधन की तरह भी होता है।
शादी-त्योहारों में जान डालता है यह नाच
पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस नाच के शुरू होने की जड़ें ही पुराने समय की शादियों और त्योहारों से जुड़ी हुई हैं। पहले के समय में खास आयोजनों में लोग लोकगीतों और नाच के माध्यम से ही अपना मनोरंजन किया करते थे। आज भी सदियों पुराने पूर्वांचल का यह डांस हर कदम पर एक कहानी कहता है।
-
देश10 months ago‘न्याय के साथ विकास’ से ‘Ease of Living’ तक: बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में लाने का संकल्प – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
-
देश9 months ago2027 चुनाव से पहले पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा राजनीतिक दांव
-
विदेश10 months agoफर्जी डिग्री रैकेट पर ऑस्ट्रेलिया में हंगामा, भारतीय कार्रवाई का हवाला देकर सीनेटर मैल्कम रॉबर्ट्स ने छात्र वीज़ा सिस्टम पर उठाए सवाल
-
उत्तर प्रदेश10 months agoपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, देवरिया से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
-
बिहार-झारखंड10 months agoखाद कालाबाजारी पर बिहार सरकार का सख्त एक्शन, ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू: कृषि मंत्री
-
देश9 months agoराष्ट्रपति द्रौपादी मुर्मु का अमृतसर साहिब में भव्य स्वागत, CM भगवंत मान ने सिख मर्यादा व संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
-
पंजाब9 months agoमीडिया पर दबाव के आरोप, पंजाब की राजनीति में बढ़ा विवाद
-
दिल्ली9 months agoपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

